G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। खागा कोतवाली पर वादिनी सीमा देवी निवासी आबू नगर सदर कोतवाली प्रधानाध्याप प्राथमिक विधालय उमरा खागा द्वारा दी गयी तहरीर बाबत दिनांक 17.05.2026 को अज्ञात चोरों द्वारा विधालय की दीवार काटकर रसोईघर से चोरी कर ली गई थी। जिसमें 01 सिलेण्डर, 02 भट्ठी, 03 भगोने, 40 थाली, 50 गिलास, 01 प्रेशर कुकर (10 ली0), 10 प्लेट, 01 तवा तथा चमचा व करछुल चोरी कर ले जाने के संबंध में खागा कोतवाली पर मु0अ0स0 157/2026 धारा 331(4)/305 बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में पंजीकृत उपरोक्त अभियोग मु0अ0सं0 157/2026 धारा 331(4)/305 बी0एन0एस0 की विवेचनात्मक कार्यवाही एवं प्रभावी पतारसी सुरागरसी के परिणाम स्वरुप मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक- 18.05.2026 को रात्रि करीब 12:31 बजे खागा कोतवाली पुलिस द्वारा भोगलपुर अन्डर बाई पास मोड़ पर से चोरी की घटना में संलिप्त 24 वर्षीय आरोपी रोशन सिंह पुत्र तूफान सिंह निवासी ग्राम उमरा को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार कर बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 157/26 धारा 331(4)/305 बीएनएस मे धारा 317(2) बीएनएस की बढोतरी की गई। गिरफ्तार आरोपी रोशन सिंह को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी रोशन सिंह द्वारा चोरी की घटना में सम्मिलित 1. बल्लू सिंह पुत्र भोला सिंह एवं 2. दीपक सिंह पुत्र कल्लू सिंह निवासीगण ग्राम उमरा थाना खागा के नाम प्रकाश में आए, थाना खागा पुलिस द्वारा दोनों प्रकाश में आए आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ में आरोपी रोशन सिंह ने बताया कि उसने अपने 02 साथियों 1. बल्लू सिंह पुत्र भोला सिंह व 2. दीपक सिंह पुत्र कल्लू सिंह निवासीगण ग्राम उमरा थाना खागा जनपद फतेहपुर के साथ मिलकर प्राथमिक विद्यालय ग्राम उमरा से चोरी की थी। तीनों चोरी का सामान बेचने हेतु फतेहपुर जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस द्वारा मुझको पकड़ लिया गया तथा मेरे दोनों साथी पुलिस को देखकर फरार हो गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share