Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के ऐलैई गांव की मोड पर बाइक सवार दम्पति को दूसरा बाइक सवार कट मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार दम्पति रोड पर गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मोहम्मद रईस अपनी 30 वर्षीय पत्नी रुखसाना को बाइक पर सवार कर शहर इलाज करने आ रहा था। जब उसकी बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के ऐलैई गांव की मोड़ पर पहुंची तभी दूसरा बाइक सवार उसकी बाइक को कट मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार पति-पत्नी रोड पर गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी प्रदीप कुमार व पायलट संजय के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By