Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थान क्षेत्र के चौडगरा के समीप से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने अचेत पड़े युवक को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में शिनाख्त के लिए रखवा दिया। वहीं मृृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास में लगी हुई थी। सोशल मीडिया के जरिये परिजनों को इसकी जानकारी लगने पर परिजन पोस्टमार्टम पहुचे जहां मृतक की पहचान बालकराम पुत्र रामसनेही 40 निवासी खिदियापुर मूसा नगर जनपद कानपुर देहात के रूप में करते हुये बताया कि मृतक चार वर्षो से घर से निकला था। जोकि मंदबुद्धी था। काफी खोजबीन करनेे के बाद कोई सुराग नहीं लगा था। वहीं पुलिस का कहना है कि चौडगरा भीख मांगकर अपना पेट पालता था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By