G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में विवाहिता की जहर खाने से मौत के बाद गुस्साए मायकेपक्ष के लोगों ने थाने का घेराव कर ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम भेज परिजनों को ससुरालियों पर कार्यवाई का आवश्वासन दिया। हुसेनगंज थाना क्षेत्र के फक्कड़ का पुरवा गांव की रहने वाली विधवा महिला राधा देवी ने बताया कि 21 वर्षीय बेटी वर्षा देवी की शादी दो वर्ष पहले पतरिया गांव निवासी भारत सिंह के साथ दान दहेज देकर किया था। कुछ दिन तो बेटी को सही से रखा फिर भारत बेटी के साथ मारपीट करने लगा और रुपये की मांग करने लगा जिस पर एक लाख रुपये उसे दिए फिर कुछ दिन ठीक रहा और भारत ने फिर से मारपीट करना शुरू कर दिया। बात यही नहीं रुकी भारत प्रत्येक महीने 10 से 15 हजार ऑनलाइन लेता था। फिर अचानक आपचे बाइक और सोने की अंगूठी मांगने लगा और बेटी के साथ मारपीट करने लगा घर में भारत की बहन पूजा भी वर्षा के साथ मारपीट करती थी। बेटी ने फोन कर इसकी जानकारी दिया था। जिस पर ससुरालियों से बात कर मामले को सुलझाने की बात हुई लेकिन दहेज के लोभियों ने बेटी को मारपीट पर जहर दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले पर कोई कार्यवाई नहीं किया इस लिए थाने आये थे। थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया मामला संज्ञान में है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share