उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने स्वास्थ्य से सम्बंधित संचालित योजनाओ व कार्यक्रमो की प्रगति व प्राप्त बजट के सापेक्ष किए गए भुगतान की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के आख्या की पुष्टि की। उन्होंने एसीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में संचालित पंजीकृत नर्सिंग होम व अस्पतालों की सूची स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को उपलब्ध करा दे एवं समस्त स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपने–अपने क्षेत्र के बिना पंजीकृत नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी को संचालित न होने दें एवं पंजीकृत नर्सिंग होम व अस्पताल में होने वाले प्रसव की भी रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने कहा कि पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केन्द्र जो स्वास्थ्य केंद्रों के साथ संबद्ध हेतु शेष रह गये है को जल्द से जल्द सम्बद्ध कराया जाय, जिससे कि गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान क तहत अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि कितने स्टॉप नर्स, एएनएम है कि तैनाती किन केन्द्रों में है एवं स्वास्थ्य केंद्रों कितने पद के सापेक्ष कितने की तैनाती है, कि विस्तृत रिपोर्ट से अवगत कराए। स्वास्थ्य केन्द्र /उप स्वास्थ्य केन्द्र खखरेरू, थरियांव, राधानगर, पक्का तालाब, विनोवा नगर में एचएमआईएस/एलएमआईएस के तहत दवा वितरण की ऑनलाइन फीडिंग की प्रगति कम पाए जाने पर सम्बंधित फार्मासिस्ट व अर्बन एमओवाईसी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि कार्ययोजना बनाकर टीकाकरण से छुटे हुए बच्चों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के भुगतान शेष रह गए है को जल्द से जल्द भुगतान कराना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि जो स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित जो भी कार्य किए जाते है। उनकी संबंधित पोर्टल पर सही फीडिंग कराए। ई–संजीवनी के अंतर्गत संबंधित चिकित्साधिकारी संवेदनशीलता के साथ टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये। उन्होंने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का आयुष्मान भारत योजना मेंक्ष शत प्रतिशत पंजीकरण कराए। उन्होंने समस्त स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि आभा आईडी रजिस्ट्रेशन में तेजी लाए। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि आशा की बैठक में गर्भवती महिलाओं को डिलेवरी व एएनसी की रिपोर्ट से संवेदनशीलता के साथ समीक्षा करते हुए एएनसी रजिस्ट्रेशन बढ़वाए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए सभी जांचे व अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये साथ ही गर्भवती महिलाओ व बच्चों का टीकाकरण समय से कराते हुए संबंधित पोर्टल पर फीड कराये एवं हाईरिस्क गर्भवती महिलाओ की नियमित जाँच कराए और सभी अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं संवेदनशीलता के साथ मुहैया कराने के साथ ही निरंतर फॉलोअप करते रहे। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों से कहा कि अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरी संवेदनशीलता के साथ करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए तथा गर्भवती महिलाओं को हाईरिस्क के बारे में जरूरी जानकारी देते हुए जागरूक किया जाय। बी0 एच0 एस0 एन0 डी0 दिवस में सभी अनुमन्य जांचे/स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाय साथ ही परस्पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश संबंधितों को दिए। उन्होंने कहा कि आशा एवं अंगनबाडी कार्यकत्रियो के मध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और आवश्यकतानुसार नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र मे जांचे व दवाएं दिलाये। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं को मानक के अनुरूप सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराते हुए गृह भ्रमण अवश्य किया जाय और सभी आवश्यक जानकारी भी दे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सलाहकार मातृ स्वास्थ्य आलोक कुमार, एसीएमओ, सीएमएस, डीपीएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीएमएस, सहित समस्त एमओवाईसी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

