G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के विकास खण्ड कड़ा के सौरई बुजुर्ग गांव में चल रही श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में शनिवार को कथा व्यास आचार्य निशेंदु मिश्र ने रुद्र संहिता चतुर्थ कुमार खंड की कथा सुनाते हुए बताया कि श्री शिव महापुराण के तहत देवताओं द्वारा कार्तिक को शिव पार्वती के पास लाया गया, देवो के मागने पर शिवजी के द्वारा कार्तिक को तारकासुर वध के लिए भेजा जहां दोनों में भयंकर युद्ध होने पर कार्तिक ने तारकासुर का वध कर दिया, जिसके बाद देवताओं ने अभिनंदन किया और कुमार को वरदान दिया जिसके बाद कुमार कैलाश में शिव पार्वती के पास निवास करने लगे। जिसके बाद कथा व्यास आचार्य निशेंदु मिश्र ने गणेश उत्पति की कथा विस्तार से सुनाई । इस दौरान गणेश मस्तक काटना , फिर पार्वती का क्रोध में आना , गजमुख लगाना , पार्वती द्वारा गणेश को आशीर्वाद मिलना , दोनों भाईयों की परीक्षा में गणेश का जितना, गणेश विवाह की कथा पर विस्तार से सुनाई। इस अवसर पर सुंदर व जीवंत झांकी सजाई गई। कथा सुनकर मौजूद श्रोता भाव विभोर हो गए। इस दौरान दिलीप कुमार अग्रहरि, किरन अग्रहरि, श्यामकली अग्रहरि, प्रदीप अग्रहरि , रजनी अग्रहरि, सोहन लाल अग्रहरि, सुरेश अग्रहरि , डा राजेंद्र अग्रहरि, लालचंद्र अग्रहरि, सुखेन्द्र अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share