G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जनहित संकल्प पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत पार्टी नेतृत्व ने हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए नई जिम्मेदारी सौंपते हुए ग्राम लोहारी निवासी दीप कुमार को विधानसभा अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी।जनहित संकल्प पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व में दीप कुमार को मनोनयन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता रोशन सिंह पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सुरेंद्र मौर्य सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पार्टी लगातार संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का कार्य कर रही है और युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर उन्हें नेतृत्व का अवसर प्रदान किया जा रहा है।नवमनोनीत विधानसभा अध्यक्ष दीप कुमार से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई गई।कार्यक्रम में बिन्दकी प्रभारी एवं भाभाशाह एडवोकेट वीरेंद्र सिंह पटेल ने दीप कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।नवमनोनीत विधानसभा अध्यक्ष दीप कुमार ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दीप कुमार का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share