उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के हरदासपुर गाँव के समीप शुक्रवार की सुबह पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंजना कबीर गांव निवासी स्व. शहर अली का 62 वर्षीय पुत्र मो० शाहिद शुक्रवार की सुबह बाइक से रक्षपालपुर किसी काम से गया था। वापस लौटते समय जब वह हरदापुर गांव के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!