उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय संयुक्त समीक्षा बैठक का आयोजन शनिवार, 20 जून 2026 को शाम 4:00 बजे (आज ) डाक बंगला, में किया जाएगा। बैठक में पार्टी के किसान मोर्चा एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी विशेष रूप से शामिल होंगे और जिले के संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह (शिवाजी ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। दोनों प्रदेश पदाधिकारी संयुक्त रूप से किसान मोर्चा और युवा प्रकोष्ठ के संगठन की समीक्षा करेंगे तथा आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य जिले में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाना, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना, विभिन्न प्रकोष्ठों की गतिविधियों की समीक्षा करना तथा आगामी चुनावों की कार्ययोजना तैयार करना है। इसके साथ ही प्रदेश नेतृत्व कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और संगठन विस्तार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा करेगा। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चौहान ने जनपद के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनसत्ता परिवार के सदस्यों तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ के समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचकर संगठन को मजबूत बनाने के अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का यह दौरा जिले के संगठन के लिए महत्वपूर्ण है और इससे कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं मार्गदर्शन मिलेगा। वहीं युवा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी सभी युवा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों से समय से डाक बंगला पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व आगामी चुनावों की तैयारियों, युवा भागीदारी, सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा करेगा। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसी उद्देश्य से यह समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार बैठक में जिले भर से बड़ी संख्या में किसान मोर्चा, युवा प्रकोष्ठ तथा मुख्य संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। समीक्षा बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति का आकलन करने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी। बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों के संबंध में प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर भी विशेष रूप से चर्चा किए जाने की संभावना है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

