उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के उरौली गांव में गुरूवार की शाम घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उरौली गांव निवासी सुशील बाल्मिकि की 4 वर्षीय पुत्री पायल गुरूवार की शाम लगभग 5ः30 बजे घर के बाहर रोड़ के किनारे खेल रही थी। तभी तेज रफ्तारआ रहे ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके में पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़ कर भाग जाने में सफल रहा। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!