उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के लालौली थाना क्षेत्र के बधुआ चौराहे के समीप रोड किनारे ट्रक का टायर बदल रहे खलासी को रोड से निकले ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव निवासी राम किशन का 22 वर्षीय पुत्र रामचंद्र जो ट्रक में खलासी है और ट्रक चलना सीख रहा है। आज थाना क्षेत्र के बधुआ चौराहे के समीप उसके ट्रक का टायर पंचर हो गया तो वह रोड़ किनारे खड़े अपने ट्रक का टायर बदल रहा था। तभी रोड से गुज़रे ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से राम चन्द गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी शेखर द्विवेदी और पायलेट महावीर के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

