Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो के समीप बाइको की भिड़न्त में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को घर जाने की सलाह देते हुए दूसरे को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दुधौरपुर गांव निवासी स्व. शिव परशन का 46 वर्षीय पुत्र श्याम बाबू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के हरदो के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक चालक को घर जाने की सलाह देते हुए दूसरे बाइक चालक श्याम बाबू को सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी प्रदीप कुमार व पायलेट कपिल के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By