Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा सिलमी गांव के समीप अपने खेत में काम कर रहे किशोर को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गढ़वा सिलमी गांव निवासी सुरेन्द्र का 17 वर्षीय पुत्र बिजय बहादुर गांव के समीप स्थित अपने खेत में काम करने गया था। तभी वहां उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By