Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे दो पर स्थित नउवा बाग में अज्ञात युवक के अचेत अवस्था मे पड़े होने की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित नउवा बाग में बताया जाता है कि लगभग 55 वर्षीय एक युवक खड़ा था अचानक गिरकर अचेत हो गया।

हादशे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर सरकारी एम्बुलेन्स को फोन कर हादशे की सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स से पुलिस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। खबर लिखे जाने तक युवक अचेत था उसको होश नही आया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By