उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के शाह पीरपुर चंथरा गांव के समीप स्थित खेत में काम करते समय किसान को बिषखापण ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शाहपीरपुर चंथरा गांव निवासी छोट्टन का 28 वर्षीय पुत्र अभिषेख गांव के समीप स्थित अपने खेतों में काम कर रहा था। तभी वहां उसको विषखापड ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन इलाज के लिए हथगांम सीएससी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share