G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शांखा गाँव में युवती अपने घर की छत पर सो रही थी। तभी अचानक बारिस होने पर वह छत से नीचे उतरने लगी और नींद के झोंके में नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शांखा गांव निवासी राज कुमार की 20 वर्षीय पुत्री रियंका देवी बीती रात अपने घर की छत पर सो रही थी। तभी अचानक बारिस होने लगी तो वह नींद के झोंके में उठी और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share