उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर अस्पताल में रोड हादशे में गम्भीर रूप से घायल को परिजन इलाज कराने लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र के जेसइपुर गांव निवासी मूलचंद का 30 वर्षीय पुत्र नरेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के छापर गांव के समीप पहुंची। तभी दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़न्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए हादसे की जानकारी घायलो के परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायलो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने नरेश को रेफर कर दिया तो परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको फतेहपुर जिला अस्पताल इलाज कराने लेकर चले आए। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

