उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० यू०बी० सिंह की अध्यक्षता में वर्ड हेल्थ पार्टनर्स के द्वारा बच्चों की टीबी के बारे में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें जिला क्षयरोग अधिकारी, डा० अशोक कुमार एवं डा० सतीश कुमार पीडियाट्रिशयन द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय से डा० राजेश कुमार सी०एम०एस० तथा डा० इश्तियॉक, ए०सी०एम०ओ०, डा० पी०के० सिंह, ए०सी०एम०ओ०, डा० रघुनाथ सिंह, प्रमुख एन०आर०सी० डा० सुरेश, डी०आई०ओ०, मोहनी शाहू महिला कल्याण विभाग, हसीब अहमद एस०टी०एस० एवं मो० फैज सिद्दीकी टी०बी०एच०वी० आदि लोग उपस्थित रहें तथा वर्ड हेल्थ पार्टनर्स से डिस्ट्रिक कोआर्डीनेटर अंशू वर्मा उपस्थित रहें इस प्रशिक्षण में बच्चों में होने वाली टीबी जैसी गम्भीर बीमारी को पहचाना जा सकें एवं उनका उपचार किया जा सकें, यह मुख्य रूप से बताया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि बच्चों में टीबी की समय से पहचान और उपचार न केवल संक्रमण की श्रंखला को तोड़ने में सहायक है, बल्कि गम्भीर जटिलताओं की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दिशा में किये जा रहे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे जिससे कि प्रत्येक सम्भावित टीबी ग्रसित बच्चे तक समय पर जॉच और उपचार की सुविधा पहुँचायी जा सकें। जिससे बच्चों में होने वाली टीबी की बीमारी की पहचान कर ट्रीटमेन्ट शुरू किया जा सकें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!