उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गौहरारी गाँव में मंगलवार की देर शाम युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गौहरारी गांव निवासी मोहन प्रजापति का 28 वर्षीय पुत्र राम सिंह प्रजापति ने मंगलवार की शाम घर के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र शराब पीने का आदी था। काफी मना किया लेकिन नहीं मानता था। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

