उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव के समीप स्थित बाग में युवक का फांसी के फंदे से शव लटकता हुआ मिलने की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी स्व. शिव बालक सोनकर के 47 वर्षीय पुत्र कमलेश सोनकर का संदिग्ध अवस्था में गांव के समीप स्थित बाग में फांसी के फंदे से शव लटका हुआ मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही घटना के बाद से परिजनों का रोरो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!