उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गाँव में अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली के खण्डेदेवर गांव निवासी स्व0 नजीर का 56 वर्षीय पुत्र लल्लन बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गाँव के समीप पहुंची तभी उनकी बाइक अनिंयत्रित होकर गिर गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायय हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके ओर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में उसको उपचार के लिए बिन्दकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

