उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारीगण, यातायात शाखा तथा पुलिस लाइन में नियुक्त कर्मचारीगण सम्मिलित रहे।

पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु दौड़ कराई गई। परेड के दौरान अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से कराई जा रही टोलीवार ड्रिल को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

परेड के उपरांत महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित, परिवहन शाखा तथा पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात महोदय द्वारा साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारीगण मौके पर उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!