उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में 29वीं अंतर्जनपदीय प्रयागराज जोन की एलार्म एफिशिएंसी रेस एवं रायफल, रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में जनपद पुलिस टीम का शानदार प्रदर्शन, ऐतिहासिक रूप से 02 शील्ड पर कब्जा किया। पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज जोन के निर्देशन में आयोजित 29वीं अंतर्जनपदीय प्रयागराज जोन की एलार्म एफिशिएंसी रेस एवं रायफल, रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2026 मे

जनपद पुलिस टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की गई। प्रतियोगिता में जनपद की पुलिस टीम ने अपने उत्कृष्ट शारीरिक कौशल, अनुशासन, लक्ष्यभेदन क्षमता एवं टीम भावना का परिचय देते हुए विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया तथा *02 प्रतिष्ठित शील्ड* अपने नाम कर जनपद फतेहपुर को गौरवान्वित किया।

फतेहपुर पुलिस टीम की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा विजेता खिलाड़ियों एवं टीम के समस्त सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, समर्पण एवं बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम है तथा इससे जनपद पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी प्रेरित होंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!