उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह परम्परागत से सादगी के साथ  परन्तु आकर्षक ढंग से मनाया गया। स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर कैम्प कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने ध्वजारोहण कर सलामी दी, वन्देमातरम व राष्ट्रगान गया गया, साथ ही समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः 08.00 बजे ध्वजारोहण किया गया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर एवं महात्मा गौतम बुद्ध जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने गांधी मैदान में  पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश।

क्लेट्रेक्ट महात्मा गांधी सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी  ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमे हमारे बलिदानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर हमे दिलाई, हम सबका कर्तव्य है कि इसे अक्षुण्य बनाए रखें, हम सब अपने जिम्मेदारियों का सही से निर्वहन कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले महान क्रांतिकारियों की वीर गाथाओं के बारे में अवश्य पढ़ना चाहिए, जिससे कि अपने इतिहास के द्वारा हमें प्रेरणा मिलती है कि किस तरह से देश को आजादी दिलाई गई है। देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों के बलिदान को ध्यान में रखते हुए विकास की ओर अग्रसर हों। आजादी के आन्दोलन में कोई भेदभाव नहीं था, स्वतंत्रता संग्राम में लोगों ने जाति, धर्म, भाषा से ऊपर उठकर देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। आजादी के भेदभाव क्यों इस पर हमें चिंतन करना चाहिए, देश का विकास कैसे हो इस पर ध्यान देना चाहिए। पहले लड़ाई अंग्रेजों से थी आज देश को वैश्विक स्तर पर ले जाने की चुनौती है, इसके लिए हम सब जो जिस पद में है वह पूरी ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का पालन करते हुए आगे बढ़े, छोटी–छोटी चीजों से भटकना नहीं चाहिए। सोशल मीडिया के गलत सूचना, कुरीतियाँ आज की बड़ी चुनौतियां है इससे बढ़कर देश के विकास पर ध्यान देना चाहिए। नई चुनौतियों के लिए हमे तैयार रहना होगा, जैसे पर्यावरण, अन्तरिक्ष, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीकी जैसी चुनौतियां हमारे सामने है।

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में प्रत्येक नागरिकों अपनी सकारत्मक भूमिका निभानी होगी। आज हम एक संकल्प कि स्वतंत्रता दिवस एक उत्सव मनाने का दिन नहीं बल्कि यह संकल्प लेने का दिन है कि जहाँ भी है जिस पद /जिम्मेदारी पर है, पर ऐसा कार्य करे कि जिससे समाज व आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।  इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), वरिष्ठ कोषाधिकारी, नायब तहसीलदार व गणमान्य नागरिको ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता दिवस पर विस्तार से अपने–अपने विचार रखे। इस मौके पर उपस्थित अपर उप जिलाधिकारी सूचना विज्ञान अधिकारी सहित कलेक्ट्रेट कर्मचारी, गणमान्य नागरिकों  सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!