उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थानां क्षेत्र के मोहम्मदपुर नेवादा गाँव में अपने घर के बाहर खेल रहे किशोर को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के मोहम्मदपुर नेवादा गाँव निवासी श्री कृष्ण का 12 वर्षीय पुत्र गिरीश अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहाँ उसको जहरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

