Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आगामी बारावफात और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर रविवार को थाना असोथर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र के नेतृत्व में हुई। इसमें थाना क्षेत्र के व्यापारी, पत्रकार, धर्मगुरु, गणमान्य नागरिकों सहित पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की। बैठक में थाना प्रभारी राजीव मिश्र ने आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन से सहयोग की अपील की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान जुलूस, धार्मिक आयोजन और अन्य कार्यक्रमों में निर्धारित नियमों का पालन करने पर जोर दिया। साथ ही किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लेने और तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही गई।
बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेन्द्र माथुर, उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, रामाशीष यादव, विक्रम राय सहित थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार मौजूद रहे। वहीं संभ्रांत नागरिकों में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सरवर खान, रहीश, लल्ला खान, सुमेर मौर्य, राज मौर्य, सुनील पासवान और फूलचंद्र वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पुलिस ने सभी से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सहयोग की अपील किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By