उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कैथ पुरवा गांव में रक्षाबंधन पर्व पर अपने घर की सफाई करते समय युवती को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जहाँ रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कैथ पुरवा गांव निवासी हरिश्चंद्र की 20 वर्षीय पुत्री सुमन देवी आज सुबह रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर अपने घर की पुताई-लिपाई कर रही थी। तभी वहां छिपे हुए जहरीले सांप ने उसको काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी रोहित कुमार व पायलेट वीर बहादुर के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसको मृत घोषित कर दिया। तो साथ आए परिजनों में कोहराम मच गया उसके बाद परिजन रोते बिलखते मृतिका के शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

