उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित महिला जिला अस्पताल प्रसूता ने पुत्री को जन्म दिया तो उसके परिजनों की खुशी का ठिकाना नही रहा। आपको बताते चले राधा नगर थाना क्षेत्र के देवीगंज बिहारीपुर निवासी विनोद सिंह की शादी 2021 में भावना सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद भावना सिंह ने एक पुत्र रुद्र प्रताप सिंह को जन्म दिया जिसकी उम्र इस समय 4 वर्ष है। विनोद सिंह की दिली ख्वाहिश थी उसके घर एक पुत्री का आगमन हो जाए।

उसकी पत्नी भावना सिंह पुनः गर्भवती हुई जब उसको प्रशव पीड़ा हुई तो उसको महिला जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ बीती रात 2: 35 मिनट पर विनोद सिंह की दिली ख्वाहिश पूरी हो गई। उसके घर पहली पुत्री के जन्म पर खुशी का माहौल देखने लायक था। महिला हॉस्पिटल में पुत्री के सफल जन्म के बाद परिवार की ओर से भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।इस दौरान परिजनों और शुभचिंतकों ने नवजात बच्ची का स्वागत करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। बेटी के जन्म पर खुशी जाहिर करते हुए पिता विनोद सिंह ने कहा बेटा-बेटी में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। बेटी का जन्म किसी परिवार के लिए दुख का नहीं, बल्कि खुशी और गर्व का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं।

इसलिए बेटी के जन्म पर लोगों को मायूस होने के बजाय उसका गर्मजोशी से स्वागत करना चाहिए। उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा, “बहुत से लोग पुत्री होने पर दुखी हो जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। बेटी भी बेटे के समान परिवार का सहारा और गौरव बन सकती है। बेटी के जन्म पर परिजन शुभचिंतकों व मित्रो ने खुशी मनाते हुए बेटी के स्वागत के लिए गाड़ी को सजाकर अपने घर की लक्ष्मी को अस्पताल लेने पहुंचे जो लोगो के बीच चर्चा का विषय बना रहा। लोगों ने नवजात बच्ची को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बेटी के जन्म पर मिठाई बांटकर खुशी मनाने की पहल को लोगों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटियों के सम्मान की भावना से जुड़ा सराहनीय कदम बताया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

