Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के समीप अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर खंती में कूद गया। जिससे वाहन चालक घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के पचकौरी गांव निवासी राजू निषाद का 32 वर्षीय पुत्र वंशगोपाल चार पहिया वाहन चला कर किसी काम से फतेहपुर आ रहा था। जब वह ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के समीप पहुंचा। तभी अचानक सामने बाइक सवार आ गया उसको बचाने के प्रयास में उसका वाहन अनियंत्रित होकर खंती में कूद गया। जिससे वंश गोपाल घायल हो गया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By