Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा विधान सभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मंगलवार को PDA की बैठक विधान सभा क्षेत्र के बसवा गांव में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव फूलपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अमरनाथ मौर्या का फूल माला पहनाकर जरदारी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अफसर अली ने की जिसका संचालन जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा महफूज खान ने किया। बैठक में मौर्य समाज की एकजुटता, सम्मान और अधिकारों को लेकर चर्चा हुई अमरनाथ मौर्या ने समाज के लोगों से संगठित होकर आगे बढ़ने तथा PDA की विचारधारा और सामाजिक न्याय के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया अमरनाथ के साथ पहुंचे भानु प्रताप मौर्य भी मौजूद रहे जहां उन्होंने भी समाज के लोगों को PDA से जुड़कर हुंकार भरने के लिए कहा। भारी बारिश के बावजूद बैठक में बड़ी संख्या में मौर्य समाज के लोग और पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे आगामी चुनाव की रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम के बाद खागा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व डीआइजी रामतीर्थ परमहंस ने बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने वाले समाज के लोगों के प्रति आभार जताया और सभी का अभिनंदन किया गया इस मौके पर पूर्व प्रधान अमृतलाल पासवान, राकेश मौर्य, जोनल प्रभारी सोमनाथ यादव, सेक्टर अध्यक्ष युवराज सिंह, बूथ अध्यक्ष सूर्यभान यादव, राजबहादुर पासवान, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, सिद्धार्थ कोरी, रत्नेश रत्ना, संगीता राज पासी, नरेश कोरी, बिंदेश्वरी वाल्मीकि, बूथ अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, एडवोकेट रविकरन सिंह और जय सिंह पटेल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By