उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के अहमदगंज तिहार गांव में घर की कच्ची दिवार गिरने से युवक मलवे में दब गया। हादशे की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को हुई तो तुरंत उसको मलवे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरौली गांव व हाल मुकाम अहमदगंज तिहार गांव निवासी स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद का 40 वर्षीय पुत्र बृजेश कुमार अपने घर में आराम कर रहा था। तभी उसके घर की कच्ची दिवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई और वह मलवे में दब गया। घटना की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को मलवे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी सतीश पाल व पायलेट सुभेन्द्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके परिवारिक भांजे राम खेलावन ने बताया मामा बृजेश थानां क्षेत्र के सरौली गाँव के रहने वाले है। अब वह अहमगंज तिहार गाँव मे अपनी बहन सेमिया देवी पत्नी श्रीनाथ के साथ रह रहे है। वही आज सुबह घर में आराम कर रहे थे तभी कच्ची दिवार गिरने से वह मलवे में दबकर घायल हो गए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share