उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गाँव के समीप किशोर पैदल खेत जा रहा था। तभी रास्ते से लड़ रहे दो अन्ना साँडों की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानजारी कि अनुसार थानां क्षेत्र के बहरौली गाँव निवासी रमेश सोनी का 15 वर्षीय पुत्र राज सोनी गाँव के समीप स्थित अपने खेत जा रहा था। तभी रास्ते दो अन्ना साँड़ लड़ रहे थे साँडों की टक्कर से वह खेत मे लगे कटीले तारो पर जा गिरा और उसके बाद दूसरे साँड़ की टक्कर लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिन्दकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

