उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव के समीप स्थित अपने खेत गए किसान को जहरीला सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी हरिदत्त का 29 वर्षीय पुत्र धनेन्द्र गाँव के समीप स्थित अपने खेत गया था तभी वहाँ उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताइ तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरन्त परिजनों द्वारा फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने धनेन्द्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

