Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सुसवन बुजुर्ग गांव में अपने घर में काम करते समय युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्रथमिम उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुसवन बुजुर्ग गांव निवासी गफूर का 25 वर्षीय पुत्र इरशाद घर में घरेलू काम कर रहा था। तभी वह बिजली के कटे हुए तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर झूलस गया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए असोथर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By