Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गाँव में अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद म रेफर कर दिया वही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोर्रा कनक गाँव निवासी रामशरण के 54 वर्षीय पुत्र विनय कुमार ने रविवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को हुई तुरन्त परिजन उसको बिन्दकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई राम अतुल ने बताया कि मृतक का बड़ा पुत्र इलाहाबाद में रहता है। उसने पिता से कहा था कि शराब छोड़ दो। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने शराब के साथ जहर पी लिया और उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By