उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम, पाकशाला (रसोईघर), पुरुष/महिला बंदीगृह, आगनवाड़ी केंद्र,चिकित्सालय, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) आदि को देखा। कंट्रोल रूम में सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाए गए, रसोईघर में मीनू के अनुसार भोजन बनाया जा रहा था जिसका जायजा लिया। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए की निरुद्ध बंदियों को आवश्यकतानुसार विधिक सहायता उपलब्ध करायी जाय।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी,जेलर फतेहपुर सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

