Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में अपने घर की छत से युवक उतर रहा था तभी सीढ़ियो पर उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार आदमपुर गाँव निवासी राम प्रसाद का 32 वर्षीय पुत्र शोनु अपने घर की छत पर किसी काम से गया था। जब वह छत से नीचे उतरने लगा तभी सीढ़ियो पर लगी काई पर उसका पैर फिसल गया और नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे कि जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By