उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज दिनांक 31.08.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के उपलक्ष्य में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला को फूलों की माला पहनाकर शॉल/घड़ी व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। साथ ही सेवानिवृत्त हुए उ0नि0 भारत लाल यादव, उ0नि0 सालिग प्रसाद पाठक व उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार व्यास को भी द्वारा फूलों की माला पहनाकर शॉल/घड़ी व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। समारोह में क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन/खागा/थरियांव/यातायात, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

