Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां विकास खंड के भाऊपुर स्थित प्रसिद्ध हीरानंद कुटी आश्रम में रविवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण और जल संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष एवं भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि समय रहते हम सचेत नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने चौडगरा प्रेस क्लब के नव मनोनीत अध्यक्ष राकेश गुप्ता उर्फ परागी सहित उपस्थित सभी पत्रकारों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।पूर्वीन माता सेवा समिति के अध्यक्ष दशरथ सिंह परिहार ने सभी अतिथियों को पूर्वीन माता का पावन चित्र भेंट किया, वहीं समाजसेवी शिवशंकर सिंह उर्फ रिंकू परिहार ने माला पहनाकर सभी का भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी संतोष तिवारी ने अभिषेक त्रिपाठी के साथ आश्रम परिसर में बेल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “एक पौधा लगाना सौ यज्ञों के बराबर है, हम सभी को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने जल संरक्षण पर अपने विचार रखते हुए कहा कि “जल ही जीवन है। यदि आज हम जल नहीं बचाएंगे तो भविष्य में जीवन संकट में पड़ जाएगा।” उन्होंने सभी से जल बचाओ मुहिम से जुड़ने की अपील की। ईस अवसर पर ।राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक रजनीकांत उर्फ अनी अवस्थी, दीपक पाण्डेय, शिवम सिंह गौतम, अमित पटेल, शुभम गुप्ता, शिवनारायण सिंह गौतम, दीपक सिंह चौहान, मुकेश सिंह, ज्ञानू सिंह, भूपेंद्र तिवारी, लवलेश पांडेय, उपेंद्र सिंह, रामप्रकाश सविता, सुशील यादव, तूफान शुक्ला, सौरभ बाजपेई सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी व ग्रामीण मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By