उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के महमदपुर गाँव के बाहर तक अपनी बेटी को बिदा करने आई बृद्ध महिला को बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के महमदपुर गाँव निवासी मनमोहन की 70 वर्षीय पत्नी राज कुमारी के बेटी रक्षाबन्ध पर अपने मायके आई थी। जब वापस अपने घर जाने लगी तो राज कुमारी उसको गाँव के बाहर तक बिदा करने चली आई। तभी रास्ते से निकले बाइक सवार ने उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिए गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी जितेंद्र कुमार व पायलेट अनिरुद्ध ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

