Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के असनी गाँव में कल देर रात हुई घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुख्य अभियुक्त अमन सिंह और इंद्रेश विक्रम उर्फ मन्नू सिंह की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। प्रकरण में अब तक 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें देशी शराब की दुकान का सेल्समैन गोवर्धन निषाद और मुख्य आरोपियों के अन्य सहयोगी शामिल हैं। एसपी ने कहा कि आरोपियों को शरण देने, छिपाने या किसी भी प्रकार से सहयोग करने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By