Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोवताली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 में देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से ट्रक चालक मालिक की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश प्रान्त के शिवपुरी निवासी शिवनाथ कुशवाहा का 45 वर्षीय पुत्र अतुल सिंह कुशवाहा ट्रक चालक/ मालिक थे। बताते है कि प्रयागराज से आगरा जाते समय खागा नेशनल हाइवे 2 पर गाड़ी खड़ी कर टायर चेक करने के लिए उतरे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By