उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के एक गाँव में मूलभूत सुविधाओ का अभाव है। जहाँ 700 मीटर का स्कूल रास्ता बना दलदल बना हुआ है जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी नाराज़गी है। मौजूदा सरकार विकास के नए आयाम गिनाती है, लेकिन मुख्यालय से 40 किमी और नेशनल हाईवे से सिर्फ 3 किमी दूर बसा एक गांव आज भी नक्शे से गायब है। नाम है -भोलिया का डेरा, ग्राम पंचायत कोर्राकनक, मजरा। आयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के इस गांव में आजादी के 78 साल बाद भी विकास की एक ईंट तक नहीं लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 35 वर्षों में किसी भी प्रधान, बीडीसी, विधायक या अधिकारी ने इस गांव की तरफ झांकना भी मुनासिब नहीं समझा। स्थिति यह है कि गांव से बाहर निकलने पर लोग भोलिया का डेरा का नाम तक नहीं जानते। ग्रामीण पूछते हैं -क्या हम इस देश के नागरिक नहीं हैं? सबसे बड़ी समस्या – स्कूल का रास्ता बना तालाब ,गांव को प्राथमिक स्कूल से जोड़ने वाला महज 700 मीटर का कच्चा रास्ता आज दलदल में तब्दील हो चुका है। बरसात में इस रास्ते पर घुटनों तक कीचड़ भर जाता है।ग्रामीणों ने बताया, बच्चे रो-रोकर कहते हैं – मम्मी हम स्कूल नहीं जाएंगे, रास्ता नहीं है। जब तक बच्चे स्कूल पहुंचकर अपने पैर धोते हैं, तब तक आधी पढ़ाई खत्म हो चुकी होती है।” इस कारण कई बच्चे बरसात में महीनों तक स्कूल ही नहीं जा पाते। कच्चे घर, हर योजना में भ्रष्टाचार गांव में आज भी ज्यादातर परिवार कच्चे घरों में रहने को मजबूर हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, सड़क, नाली जैसी कोई भी सरकारी सुविधा धरातल पर नहीं पहुंची है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत कोर्राकनक के नाम पर आने वाला बजट मजरे तक पहुंचने से पहले ही खप जाता है। 700 मीटर का गांव का रास्ता क्यों अब तक नही बना? ग्राम पंचायत कोर्राकनक के विकास का पैसा कहां जाता है? विधानसभा क्षेत्र आयाह शाह में यह गांव उपेक्षा का शिकार क्यों है? इस पूरे मामले को राष्ट्रवादी पार्टी ने जिले में प्रमुखता से उठाया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष राम किशोर ने बताया कि उन्होंने कई बार जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर उन्हें मीडिया के सामने ग्रामीणों का दर्द रखना पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्कूल के 700 मीटर रास्ते का निर्माण और मूलभूत सुविधाएं नहीं दी गईं तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

