उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली स्थल का आर एस एस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से शुद्धिकरण करने और इसके विरोध पर राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने को लेकर सोमवार को जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ज्वालागंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से विरोध मार्च निकाला गया। हाथों में तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार और RSS के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।जिला अध्यक्ष बोले – यह संविधान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार खुद को दलितों की हितैषी बताती है, वहीं दूसरी तरफ उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के बैठने की जगह का शुद्धिकरण कर छुआछूत को बढ़ावा दे रही है। यह कृत्य पूरी तरह संविधान विरोधी है। उन्होंने कहा कि सरकार को शुद्धिकरण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन उल्टा राहुल गांधी पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया। शहर अध्यक्ष ने कहा भाजपा दलित विरोधी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि इस घृणित कृत्य ने साबित कर दिया है कि भाजपा दलितों की घोर विरोधी है। आजादी के 75 साल बाद भी भाजपा और RSS अपनी छुआछूत वाली मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई है, जो बेहद निंदनीय है। इससे साफ है कि उनका बाबा साहेब अंबेडकर और उनके संविधान से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस हमेशा से छुआछूत की विरोधी रही है और आगे भी रहेगी। विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, सुधाकर अवस्थी, राजेंद्र लोधी, राजीव लोचन निषाद, इंजी. देवी प्रकाश दुबे, आदित्य श्रीवास्तव, राम नरेश महाराज, सैयद सहाब अली, चौधरी मोइन राइन, निजामुद्दीन, ओम प्रकाश कोरी, अजय बच्चा, इशरत खान, राजू भाई, अब्दुल रज्जाक, उस्मान बेग, नजमी कमर, अमीरुज्जमा खान, धर्मेंद्र सिंह, हम्माद हुसैन, नाजिम राइन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

