Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के पधारा गांव के रहने वाले जगदीश पुत्र स्व. राम नारायण 14 अगस्त को गांव के लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से चित्रकूट दर्शन करने लेकर गए थे। लौटते समय पन्ना जिले के पास अचानक ट्रैक्टर में ब्रेक लगाने से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के दस दिन बाद एक अन्य घायल महिला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं हादसे में घायल एक व्यक्ति का कानपुर के हैलट अस्पताल में 20 दिनों से इलाज चल रहा था। आराम न मिलने पर परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, वहां से भी हालत में सुधार न होने पर कल उसे लखनऊ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उसे वापस लाकर कानपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। आखिरकार इलाज के दौरान चौथे घायल व्यक्ति ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही गांव के चार लोगों की मौत से पधारा गांव में मातम छाया हुआ है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By