Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद फतेहपुर में उत्तर प्रदेश शासन के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण’ के तहत महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत जिले के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम ने एक साथ फील्ड में उतरकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, स्कूल कॉलेजों के आसपास, बस स्टैंड और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन से सीधा संवाद किया। इस दौरान महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर त्वरित कानूनी कार्रवाई और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया गया। पुलिस ने महिलाओं को 1090-वूमेन पावर लाइन, 112, 108, 102, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और UP COP एप जैसे महत्वपूर्ण पोर्टल और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना, उनके सम्मान की रक्षा करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। यह अभियान आगे भी इसी प्रकार सभी थानों में निरंतर जारी रहेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By