Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरदौलपुर गाँव के प्राइमरी स्कूल के समीप रेलवे लाइन पार करते समय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के कस्बा बहुआ सर्वोदयनगर निवासी स्व0 जहूर का 60 वर्षीय पुत्र मोबीन वर्तमान समय में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर में रहता था। बताते हैं कि सोमवार की शाम किसी काम से गया था। तभी हरदौलपुर प्राइमरी स्कूल के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By