Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कुंआपर गाँव में घर में सो रही वृद्ध महिला को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनी को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कुंआपर गांव निवासी स्व0 सुखराज की 70 वर्षीय पत्नी पुसिया देवी अपने कमरे में सो रही थी। तभी रात लगभग ढाई बजे ज़हरीले साँप ने उसको काट लिया। जिसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भतीजे पंकज ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By