उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधराना मोहल्ला निवासी डॉ अनुराग श्रीवास्तव चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश को दूसरी बार इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की राजभवन में आज दिनाँक 31/08/26 को आयोजित वार्षिक सामान्य बैठक में भारत मुक्त टीबी अभियान के अंतर्गत सर्वाधिक क्षय रोगियों को गोद लेकर पोषण पोटली प्रदान करने के लिए राज्यपाल/अध्यक्षा इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल व उप मुख्यमंत्री/सभापति इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक द्वारा वनश्री संयुक्त सचिव प्रतिनिधि रेडक्रास मुख्यालय नई दिल्ली,अमरनाथ मिश्र उप सभापति, रामानंद कटियार महासचिव, अरुण सिंह कोषाध्यक्ष की उपस्थिति में “उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2025-26” प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ अनुराग द्वारा पूरे वर्ष 2025-26 में 851 पोषण पोटली,100 दिवसीय टीबी सघन जागरूकता अभियान 139 विद्यालयों, बस्तियों में चलाया गया, सीपीआर प्रशिक्षण अभियान 46 विद्यालयों, 5 ऑफिसों व पीएसी के जवानों को दिया गया। साथ ही चिकनपॉक्स व डेंगू से बचाव हेतु 89370 बच्चों, लू से बचाव हेतु 9325, कंजक्टिवाइटिस के प्रकोप को कम करने के लिए 28325 बच्चों को होमियोपैथिक औषधि प्रदान की गई व 23 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों, अग्निपीड़ितों व अन्य सामाजिक सेवाएं की गईं। डॉ अनुराग ने यह सम्मान रेडक्रास परिवार के सभी सदस्यों को समर्पित किया और कहा कि यह सम्मान सभी सदस्यों के आशीर्वाद के कारण ही प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर सचिव अजीत सिंह व आजीवन सदस्य गोरेलाल की उपस्थिति रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

