उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के मीनातारा खरखरा गाँव में सोमवार की रात घरेलू बिजली की चपेट में आ जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मीनातारा खरखरा गांव निवासी धर्मराज का 38 वर्षीय पुत्र वेद प्रकाश सोमवार की रात लगभग नौ बजे घर मे रखे हुए पंखे का प्लग लगा रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया सभी का रो-रो कर हाल बेहाल होता रहा। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

